रेवांचल टाइम्स - जिले में शासकीय स्कूलों और पंचायतो में लगी एलसीसी टीव्ही के चोरी होने के कई मामले सामने आते रहे है, इसी तरह का एक मामला लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनेगांव के शासकीय प्राथमिक शाला ब्राम्हणटोला बेनेगांव में बीते 2 से 4 अक्टूबर के बीच सामने आया था। जिसमें पुलिस ने जिन दो लड़कों अजय कबीरे और नागेश्वर शक्करपुरे के साथ राजकुमार बुढ़ावने उर्फ बाबा को इस मामले में आरोपी बनाया, उसको लेकर ग्रामीण लामबंद हो गये है और राजकुमार बुढ़ावने उर्फ बाबा को निर्दोष बताकर उसका बचाव में उतर आये है। जबकि बताया जाता है कि पुलिस में की गई रिपोर्ट में कहीं भी राजकुमार बुढ़ावने के नाम का उल्लेख नहीं था। जबकि स्कूल से चोरी मामले में स्कूल के एक शिक्षक ने शक के आधार पर दो लड़कों से पूछताछ की तो उन्होने एलसीडी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। जिस पर शिक्षक द्वारा एलसीडी टीवी को लड़कों द्वारा नुकसान पहुंचाने के डर से राजकुमार बुढ़ावने के घर पर रखने की बात कही गई। वहीं ग्रामसभा की बैठक में उक्त दोनो आरोपी युवकों द्वारा चोरी की बात स्वीकार करते हुए शिक्षक के कहने पर तीसरे युवक राजकुमार बुढ़ावने के यहां रखने की बात भी ग्राम सभा की बैठक में बताई थी। जिसके बाद राजकुमार ने ही एलसीडी टीव्ही को स्कूल में लाकर रखा गया था।
आरोपी युवक बदल रहे अपना बयान
इस पूरे मामले में जो सबसे बड़ा पेंच फं सा है, वह एलसीडी टीव्ही के चोरी नहीं होने बल्कि शिक्षक के कहने पर संदेह के आधार पर पूछताछ में चोरी स्वीकारने वाले राजकुमार के घर में रखे जाने की बात कही जा रही है। इस पूरे मामले में यह भी एक बड़ा सवाल है कि जिन युवकों ने भरी ग्रामसभा में एलसीडी टीव्ही चोरी करने की बात स्वीकार कर शिक्षक के कहने पर एलसीडी राजकुमार के घर पर रखने की बात की थी वही आरोपी युवक पुलिसके समक्ष राजकुमार बुढ़ावने के कहने पर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कह रहे है। जिससे मामला और भी उलझ़ता नजर आ रहा है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा आरोपी बनाये गये राजकुमार को निर्दोष बताते हुए उसे झूठा फं साने की बात कर रहे है। वहीं ग्राम के सरपंच, पंच और पुलिस पटेल सहित अन्य लोगों का कहना है कि उक्त दोनो ही आरोपी युवक अजय कबीरे और नागेश्वर शक्करपुरे ही शाला से एलसीडी चोरी की घटना में लिप्त है, जिसमें राजकुमार बुढ़ावने का कोई लेना देना नहीं है। जो अपने आपको बचाने लिये पुलिस को झूठा बयान देकर निर्दोष युवक को फंसा रहे है ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी हुई एलसीडी चोरों के द्वारा वापस दे दी गई थी इसको स्कूल के मास्टर के द्वारा राजकुमार बुढ़ावने के घर पर रखवा दी गई थी जिसे दूसरे दिन राजकुमार ने उस एलसीडी को ले जाकर स्कूल में दे दिया गया और पुलिस ने एलसीडी की जब्ती स्कूल से ही की है और जब्ती करने के बाद पुलिस के द्वारा स्कूल में जब्ती पंचनामा भी नहीं बनाया गया और उस केस में राजकुमार बुढ़ावने को झूठा मामला लगाकर फसा दिया गया।
इनका कहना है....
संदेह के आधार पर घटना दिनांक को शाला पहुंचे दोनो ही आरोपी युवक से मैने पूछताछ की थी जिसमें दोनो ही युवकों अजय कबीरे और नागेश्वर शक्करपुरे ने एलसीडी चोरी करने की बात स्वीकार की थी, जिन्हें मेरे व्यस्त होने के कारण और एलसीडी को नुकसान पहुंचाने के डर से द्वारा ही राजकुमार बुढ़ावने के यहां रखने कहा गया था, जिसे दूसरे दिन राजकुमार द्वारा सकुशल शाला में पहुंचा दिया गया था। चोरी की घटना से राजकुमार बुढ़ावने का कोई लेना देना नही हैं।
भूनेश्वर बावनकर, प्राथमिक शिक्षक
शासकीय प्राथमिक शाला ब्राम्हणटोला बेनेगांव
शिकायत मिलने पर हमारे द्वारा दोनो आरोपी युवकों अजय कबीरे और नागेश्वर शक्करपुरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें दोनो युवकों द्वारा राजकुमार बुढ़ावने के कहने पर चोरी करने की बात कही गई ये जिसके आधार पर ही तीसरे आरोपी युवक राजकुमार बुढ़ावने को गिरफ्तार कर पूछताछ गई है, और आगे जांच जारी है।
राजकुमार ठाकुर
एस.आई. थाना लांजी
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment